फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मानव, विवेक और प्रमीत का निर्विरोध निर्वाचन तय

विज्ञापन
अलीगढ़ होटल व रेस्टोरेंट संगठन के पदाधिकारी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
शहर की प्रतिष्ठित अलीगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया बृहस्पतिवार को पूरी हुई। इसमें सदस्यों ने पुराने नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए मानव महाजन के अध्यक्ष, विवेक बगाई के महामंत्री और प्रमीत गुप्ता के कोषाध्यक्ष बनने का रास्ता साफ कर दिया। अब निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों के नाम की अधिकारिक घोषणा कल शुक्रवार को की जाएगी।
विज्ञापन

यह निर्वाचन प्रक्रिया जीटी रोड के होटल में चुनाव अधिकारी इंद्रजीत सिंह बिल्ला और राजकुमार गुप्ता की निगरानी में हुई। पर्यवेक्षक के रूप में पंकज धीरज ने नजर रखी। अध्यक्ष पद के लिए मानव महाजन और अजय कुमार गुप्ता ने नामांकन किया था। महामंत्री पद के लिए विवेक बगाई, विशाल शर्मा और श्याम नारायण अग्रवाल ने पर्चे भरे थे।
कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रमीत गुप्ता, दीपक गर्ग और प्रशांत वार्ष्णेय ने नामांकन दाखिल किए थे। निर्वाचन अधिकारियों ने सभी नामांकन पत्रों की जांच की, जिसके बाद अन्य उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए और मानव महाजन, विवेक बगाई और प्रमीत गुप्ता के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ कर दिया।
विज्ञापन

आगामी त्रैवार्षिक कार्यकारिणी की घोषणा शुक्रवार को की जाएगी, जिसमें निर्वाचन प्रमाणपत्र नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सौंपे जाएंगे। नई कार्यकारिणी पर पर्यटन और राजस्व वृद्धि की जिम्मेदारी होगी। सदस्यों को उम्मीद है कि यह नेतृत्व एसोसिएशन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें