स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने गोधा रोड पर संचालित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया। सीएचसी अधीक्षक अवनेंद्र यादव ने बताया कि तकनीशियन और चिकित्सक के बिना अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित होने की जिला स्तरीय अधिकारियों के पास शिकायत पहुंची थी। सेंटर में अन्य निर्धारित मानक भी पूरे नहीं थे।
कार्रवाई के दौरान एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार जैन, तहसीलदार राजेश वर्मा, सीएचसी अधीक्षक अवनेंद्र यादव और एआरओ केशव गौड़ सहित पुलिस बल मौजूद रहा। इस दौरान वहां पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। एसीएमओ सुशील कुमार जैन ने बताया कि टीम ने कुछ अस्पतालों पर भी छापा मारा लेकिन वहां शटर बंद मिले।
तहसीलदार राजेश वर्मा ने इस कार्रवाई की पुष्टि की। बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने अल्ट्रासाउंड सेंटर सील करने के लिए प्रशासनिक और पुलिस सहायता मांगी थी। विभाग के अनुरोध पर यह कार्रवाई की गई है।