मैन ऑफ द मैच सचिन व इलेक्ट्रिक प्लेयर ऑफ द डे आशीष को चुना गया। मैन ऑफ द टूर्नामेंट मनीष मैक्स रहे। सचिन सरकोड़ा ने गोल्डन बैट जीता। आशीष लखन ने गोल्डन बॉल जीता।
उदय द स्मार्ट सोलर किंग ने उदय प्रीमियर लीग जीत ली है। फाइनल में उदय द स्मार्ट सोलर किंग ने उदय द इलाइट इलेवन को हरा दिया। मैन ऑफ द मैच सचिन व इलेक्ट्रिक प्लेयर ऑफ द डे आशीष को चुना गया। मैन ऑफ द टूर्नामेंट मनीष मैक्स रहे। 295 रन बनाकर सचिन सरकोड़ा ने गोल्डन बैट जीता। 12 विकेट लेकर आशीष लखन ने गोल्डन बॉल जीता।
विज्ञापन
मडराक स्थित ईडन पार्क के फाइनल में उदय इलाइट इलेवन ने 14 ओवर में 154 रन बनाए। आशीष ने 49 गेंद में 10 चौके 5 छक्के की सहायता से 90 रन की पारी खेली। अंकित ने एक विकेट लिया। सोलर किंग की टीम ने 14वें ओवर में 155 रन बनाकर मैच जीत लिया। सचिन ने 42 गेंदों में 15 चौके 1 छक्के की सहायता से 80 और मोहित ने 36 रन बनाए। इलेवन के मनीष मैक्स और निकेश ने एक-एक विकेट लिया।
मुख्य अतिथि बरौली विधायक जयवीर सिंह, कोल विधायक अनिल पाराशर, शहर विधायक मुक्ता राजा ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। मौके पर अनुपम वार्ष्णेय सज्जू, अमित सराफ, राहुल गुप्ता स्क्रैप, संदीप घी, गौरव एल्ड्रॉप, मिलिंद वार्ष्णेय, तन्मय वार्ष्णेय, लकी बालाजी, अंकित वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।