फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: हादसे में दो युवक घायल, एक के पास मिला तमंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा में जीटी रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जिनमें एक युवक के पास तमंचा लगा देख सनसनी भी फैल गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जिला एटा के मिरहची निवासी दो युवक रविवार की रात सिकंदराराऊ से अलीगढ़ की ओर जा रहे थे। रात समय करीब 11:45 बजे अकराबाद मोड़ के पास उनकी बाइक किसी वाहन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे दोनों घायल हालत में बीच सड़क पर गिर गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को उठाकर पटरी पर कर दिया। पुलिस व एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। इसी बीच एक व्यक्ति ने युवक के पास मिले तमंचा को अपने पास छिपा लिया। पूछने पर तमंचा मिलने से इंकार करने लगा लेकिन तब तक मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घायल युवक की अंटी में लगे तमंचा का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप था तमंचे को छिपाने का प्रयास करने वाला व्यक्ति सादा कपड़ों में पुलिसकर्मी था लेकिन वीडियो वायरल होने की जानकारी पर उसे पुलिस को तमंचा सुपुर्द करना पड़ा। फिलहाल पुलिस एक गंभीर घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजकर दूसरे से पूछताछ कर रही है। मामले के संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी बरला गर्वित सिंह का कहना है तमंचा मिलने पर बाइक सवारों के बारे में जांच-पड़ताल चल रही है, जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें