फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: यमुना एक्सप्रेस वे पर फिसली बाइक, दो युवकों की मौत

Mon, 26 Feb 2024 01:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दो युवक दिल्ली से वृंदावन जा रहे थे। टप्पल थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे के प्वाइंट 59 पर एक बाइक  फिसल गई। जिससे बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस वे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

25 फरवरी को तड़के पहर करीब तीन बजे टप्पल थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे के प्वाइंट 59 पर एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। दोनों दिल्ली से वृंदावन जा रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


टप्पल थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि तड़के पहर करीब तीन बजे बाइक सवार दो युवकों के यमुना एक्सप्रेस वे पर मृत होने की खबर मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों के जेब की तलाशी ली तो मिले कागजों के आधार पर मृतकों की शिनाख्त 29 वर्षीय अरुण उर्फ अन्नू पुत्र राजेश कुमार निवासी विजय पार्क नई दिल्ली और अनुज कुमार पुत्र ईश्वर सिंह निवासी पंजाबी बस्ती लंबी गली घंटाघर दिल्ली के रूप में हुई।

संपर्क करने पर युवकों के परिवार वालों ने बताया कि दोनों बाइक पर दिल्ली से वृंदावन बांके बिहारी का दर्शन करने के लिए जा रहे थे। दोनों ने हेलमेट भी पहन रखा था। खबर पाकर दोनों के परिवार वाले भी पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें