गोंडा थाना क्षेत्र के अलीगढ़-पलवल-खैर राजमार्ग पर ट्रांसपोर्टन नगर के सामने 18 नवंबर दोपहर दो बजे के करीब बाइक सवार दो युवकों को एक वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक जख्मी हो गए। चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
गोंडा थाना क्षेत्र के गंव मजूपुर निवासी ज्ञानचंद्र तिवारी पुत्र छत्रपाल अपने दोस्त जलालुद्दीन पुत्र कलुआ के साथ बाइक से अलीगढ़ शहर की तरफ जा रहे थे। गांव ल्हौसरा पर बन रहे ट्रांसपोर्ट नगर के पास खैर की तरफ से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। लोधा पुलिस ने घायल अवस्था में पड़े दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया।
इसमें एक युवक की हालत गंभीर होने के चलते मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।