फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जलता पटाखा महिला पर फेंका, आंख के पास फटा, जख्मी

Sun, 19 Nov 2023 12:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गोवर्धन पूजा में युवक ने महिला के ऊपर जलता पटाखा फेंक दिया। पटाखे से महिला की आंख में चोट आई। मामले में महिला के पति ने युवक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पटाखा - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवर्धन पूजा के समय महिला पर गांव के युवक ने जलाता पटाखा फेंक दिया, जो कि उसकी आंख के पास जाकर फट गया, जिससे उसकी आंख में गंभीर चोट आ गई। मामले में महिला के पति ने युवक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


गांव बीठना निवासी विजयपाल सिंह पुत्र नेकसेराम ने कहा है कि मंगलवार को परिवार के सदस्य गोवर्धन पूजा में व्यस्त थे, इसी दौरान गांव का गौरव पुत्र अशोक वहां आया।

उसकी पत्नी छोटी देवी उम्र करीब 40 वर्ष पर जानबूझकर जलता हुआ पटाखा फेंक दिया, जो उसकी आंख के पास जाकर फट गया। जिससे आंख में गंभीर चोट आ गई। महिला ने शोर मचाया तो परिवार के लोग उसके पास पहुंचे, आरोपी युवक वहां से भाग गया। महिला का उपचार गांधी नेत्र चिकित्सालय में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें