फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh news: फैक्टरी के सेप्टिक टैंक में गिरने से दो मजदूर की मौत, मुकदमा दर्ज, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Sat, 20 May 2023 03:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ए 9 फैक्टरी में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दो मजदूर गिर गए। मजदूरों की मौत से फैक्टरी के साथ-साथ इंडस्ट्रियल एरिया में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर मृतकों के परिजन - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्टरी में सेप्टिक टैंक की सफाई चल रही थी। उसमें दो मजदूर गिर गए। टैंक से निकालकर मजदूरों को उपचार के लिए मेडिकल ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, फैक्टरी के सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला जा रहा है। परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन



अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ए 9 फैक्टरी में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दो मजदूर गिर गए। मजदूरों की मौत से फैक्टरी के साथ-साथ इंडस्ट्रियल एरिया में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों मजदूरों को टैंक से बाहर निकाला, उपचार के लिए मेडिकल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी फोर्स के साथ पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद हैं।

एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस फैक्टरी के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। परिजन की तहरीर पर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। मौत के कारण जानने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम करा रही है, उसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें