फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ग्रसित दो महिलाएं स्वस्थ, अस्पताल से घर भेजा 2 दिन में तीन मरीज ठीक हुए, अब तक 11 मरीज सही हो चुके हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 वार्ड में भर्ती दो महिलाओं के दोनों टेस्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। दोनों महिलाएं अपने-अपने घर स्वस्थ होकर रवाना हो गईं। एक महिला 45 वर्ष की है और दूसरी 70 वर्ष की।
विज्ञापन

45 वर्ष की महिला को 2 मई को भर्ती कराया था। दूसरी महिला को 28 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। इस तरह 2 दिन में अब तीन पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने-अपने घर जा चुके हैं। बुधवार को एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज के एक रेजिडेंट डॉक्टर्स जो कि कोरोना वायरस से ग्रसित थे, उनके स्वस्थ होकर घर जाने के बाद बृहस्पतिवार को कुछ अन्य की रिपोर्ट आने की संभावना व्यक्त की जा रही थी।
इस बीच मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए आने वाले सैंपल की संख्या 6725 तक पहुंच गई है। जिसमें अब तक 165 केस पॉजिटिव पाए गए हैं । बुधवार को 235 सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज लाए गए, जिसमें 11 मामले पॉजिटिव पाए गए। इनमें साथ अलीगढ़ और चार मामले पॉजिटिव मथुरा के शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें