फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला प्रोफेसर का पर्स चुराते दो महिलाएं दबोची

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बाजार अमीर निशां में शनिवार को बेटी संग खरीदारी करने आईं भोपाल की महिला प्रोफेसर का पर्स पार करते हुए दो शातिर महिलाओं को दबोच लिया गया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने दोनों महिलाओं की पिटाई करने साथ उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रविवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

भोपाल निवासी महिला प्रोफेसर नफीस बानो की बेटी समरा यहां एएमयू से बीएससी कर रही हैं। दो दिन पहले मां अपनी बेटी से मिलने अलीगढ़ आई थीं। शनिवार दोपहर वह बेटी के साथ अमीर निशा में खरीदारी करने गई थीं। जैसे ही वह कपड़े की दुकान पर पहुंचीं, तभी पास में खड़ी एक महिला ने उनके पर्स में हाथ डाल दिया और चार हजार रुपये पार कर दिए। शक होते ही नफीस बानो ने शोर मचा दिया। शोरशराबा सुनकर भीड़ ने दोनों महिलाओं को पकड़ लिया। तलाशी ली तो रुपये मिल गए। लोगों ने दोनों महिलाओं की पिटाई कर दी। पूछताछ में दोनों महिलाओं ने अपने नाम अलबीना पत्नी मो.गुलफाम और हुमा पुत्री मो.आलम निवासी मीना नगर मुरादाबाद बताए। रविवार को पुलिस ने दोनों को रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेशी के बाद जेल भेज दिया।
शिक्षिका से तस्वीर महल के पास लूट, तहरीर दी
महानगर के सिविल लाइंस के ही तस्वीर महल के पास शनिवार शाम एक शिक्षिका से बाइक सवारों ने पर्स लूट लिया। घटना के संबंध में थाने में तहरीर दे दी गई है। घटनाक्रम के अनुसार सौकत मंजिल निवासी सपा नेता शाकिर अंसारी की पत्नी हजरा नाहिद पनैठी के बेसिक स्कूल में शिक्षिका हैं। शनिवार शाम वह किसी काम से स्कूटी पर सवार होकर बाजार गई थीं। वहां से लौटते समय तस्वीर महल के पास बाइक सवारों ने झपट्टा मारकर उनका पर्स लूट लिया। इस पर्स में सोने की अंगूठी, चांदी की अंगूठी के अलावा 15 हजार रुपये नकदी, कुछ जरूरी कागजात रखे हुए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोबाइल लूटकर भाग रहे लुटेरे को दबोचा
सासनीगेट क्षेत्र के महेन्द्र नगर निवासी एक युवक शुक्रवार शाम घर के बाहर फोन पर बातचीत करते हुए घूम रहा था। तभी पीछे से आए बाइक सवार युवक ने मोबाइल पर झपट्टा मार दिया। लुटेरा मोबाइल लेकर भागने लगा। मगर भीड़ ने पीछा कर आरोपी को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम आकाश पुत्र धर्मवीर निवासी गंभीरपुरा सासनीगेट बताया। रविवार को पुलिस ने उसे रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेशी के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें