फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई रिक्शा चोर गिरोह के दो शातिर सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में ई-रिक्शा चोरी करने वाले दो शातिर बदमाश। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महानगर की बन्नादेवी थाना पुलिस ने शनिवार को ई रिक्शा चोर गिरोह के दो शातिर अपराधियों को दबोचा। दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। उनके पास से एक चोरी का ई रिक्शा बरामद हुआ है।
विज्ञापन

बन्नादेवी इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार दुबे ने बताया कि शुक्रवार को विजय कुमार सक्सेना निवासी गली दो, सरोज नगर की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया कि गुरुवार को दो शातिर नुमाइश मैदान के पास से उसके ई रिक्शा में सवारी बनकर बैठे। बातों में फंसाकर उन्होंने नशीला पदार्थ खिला दिया और ई रिक्शा लेकर भाग गए। मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार रात दिलीप कुमार उर्फ कलुवा निवासी बाराखम्बा थाना शाहगंज, आगरा व नागेश पाल निवासी सेवा का नगला, बाराखम्बा थाना शाहगंज, आगरा को मैलरोज बाइपास से विजय के ई रिक्शा के साथ पकड़ लिया। दोनों अपराधियों को जेल भेज दिया गया है।
चोरी की बाइक सहित एक चोर भी पकड़ा
बन्नादेवी इंस्पेक्टर के मुताबिक शुक्रवार रात ही वाहन चेकिंग के दौरान एसआई पवन कुमार ने सराय रहमान पुलिया के पास से देशराज सिर्फ उर्फ रवि निवासी औंछा, मैनपुरी को दबोचा। उसके पास एक स्प्लेंडर बाइक मिली, जो कि चोरी की थी। बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट संख्या यूपी 81 वी 4312 लगी थी। यह नंबर एक ऑल्टो कार का था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हाल में पीपलेश्वर मंदिर के पास पला रोड स्थित गौरव वर्मा के मकान में रहता है। आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें