फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अलीगढ़ होकर गुजरेंगी दो वंदे भारत त्योहार विशेष ट्रेन

विज्ञापन
अलीगढ़ स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते यात्री। संवाद
विज्ञापन
दीपावली और छठ पर्व पर ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पूजा और छठ स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इनमें दो वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें अलीगढ़ होकर गुजरेंगी। इससे बिहार और पूर्वांचल की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन



उत्तर मध्य रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह के अनुसार, नई दिल्ली-पटना वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल (02258) 11 नवंबर को नई दिल्ली से सुबह पांच बजे रवाना होगी। यह ट्रेन सुबह 6:28 बजे अलीगढ़ जंक्शन पहुंचेगी और दो मिनट ठहराव के बाद 6:30 बजे रवाना होगी। पटना जंक्शन पर शाम 6:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 02257 पटना से 12 नवंबर को सुबह आठ बजे रवाना होकर शाम 6:53 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी। यहां दो मिनट रुकने के बाद 6:55 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होगी।

नई दिल्ली में रात 9:30 बजे पहुंचेगी। इसी तरह दूसरी वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल (02436) 13 नवंबर को नई दिल्ली से सुबह 8:35 बजे चलेगी और सुबह 10:21 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी। दो मिनट के ठहराव के बाद 10:23 बजे रवाना होकर रात 9:30 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 02435 पटना से 14 नवंबर को सुबह आठ बजे चलकर शाम 6:53 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी और 6:55 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें