फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: तीन चोरी की बाइकों के साथ दो चोर गिरफ्तार, भेजे जेल

Sat, 02 Dec 2023 01:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

दो बदमाश गंग नहर पर देखे गए। दोनों को दबोच लिया गया। पूछताछ में बदमाशों में से एक ने अपना नाम कृष्णपाल सिंह पुत्र ओमवीर सिंह निवासी गदा खेड़ा थाना गोंडा दूसरे ने अपना नाम सुखदेव पुत्र बिजेन्द्र सिंह निवासीगण गदा खेडा थाना गोंडा बताया। इनके कब्जे से तीन बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
गिरफ्तार। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली पुलिस ने दो चोरों को तीन चोरी की बाइकों के साथ डबल नहर से गिरफ्तार करके जेल भेजा है। सीओ डॉ. केजी सिंह ने बताया कि दो बदमाश गंग नहर पर देखे गए। दोनों को दबोच लिया गया।

विज्ञापन


पूछताछ में बदमाशों में से एक ने अपना नाम कृष्णपाल सिंह पुत्र ओमवीर सिंह निवासी गदा खेड़ा थाना गोंडा दूसरे ने अपना नाम सुखदेव पुत्र बिजेन्द्र सिंह निवासीगण गदा खेडा थाना गोंडा बताया। इनके कब्जे से तीन बाइक बरामद की है।

इसमें एक हाथरस से, एक अलीगढ़ से तथा एक बाइक इगलास से चोरी की गई थी। पकड़े गए चोरों के खिलाफ थाना गोंड़ा में तीन मुकदमे तथा एक मुकदमा कोतवाली इगलास धारा 379, 411 व 420 आईपीसी का दर्ज है। दोनों बदमाशों जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें