फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दौड़कर लौट रहे दो किशोर वाहन ने रौंदे, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़-पलवल मार्ग पर मार्ग पर डीआरजी कॉलेज के समीप मंगलवार सुबह दौड़ लगाकर घर लौट रहे दो दोस्तों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सहूम (16) की मौत हो गई, उसका साथी संग्राम (17) घायल हो गया। सहमू अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




टप्पल के गांव कुराना निवासी संग्राम के परिजनों ने बताया कि गांव का सहमू पुत्र महेश और संग्राम मंगलवार तड़के गांव के पास दौड़ के लिए निकले थे। दौड़ पूरी करने के बाद दोनों किशोर जैसे ही वापस गांव लौट रहे थे, तभी डीआरजी कॉलेज के समीप बने ब्रजवासी ढाबा के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सहमू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, उसका साथी संग्राम गंभीर रूप से घायल हो गया।



घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायल संग्राम को जेवर के कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक सहमू परिवार में दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। इकलौते बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन





टप्पल थाना पुलिस ने सहमू के पिता की शिकायत पर अज्ञात वाहन और उसके चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस ने बताया कि दुर्घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर अज्ञात वाहन की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें