फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: स्कूल के गेट पर फायरिंग के दो आरोपी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
तालानगरी पुलिस चौकी के सामने स्थित हेरिटेज स्कूल के पास पांच दिन पहले फायरिंग कर शिक्षक को धमकी देकर भागे आरोपियों में से पुलिस ने सोमवार को दो नामजदों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

एसएचओ जोगेंद्र सिंह ने बताया कि स्कूल के प्रधानाचार्य मुनीश कुमार ने 18 नवंबर को दर्ज कराई एफआईआर में बताया था कि दोपहर ढाई बजे करीब स्कूल की छुट्टी के बाद करीब आठ बाइक सवार लड़के गेट पर खड़े होकर संदिग्ध गतिविधियां कर रहे थे, शिक्षक सतेंद्र सिंह के टोकने पर उनके ऊपर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर धमकी देकर भाग गए थे।
इस मामले में सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से खुलासे का प्रयास किया जा रहा था, जिसमें सोमवार को ओजोन सिटी गंदे नाले के पास से सत्यम कुमार निवासी देवसैनी थाना क्वार्सी व अमन कुमार निवासी गणेश धाम कॉलोनी थाना महुआखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया, पूछताछ के बाद घटना में समान उत्तरदायित्व मानते हुए धारा की बढ़ोतरी कर उन्हें न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें