फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: डीएस कॉलेज में दो छात्रों का सिर फोड़ा

विज्ञापन
डीएस कॉलेज। - फोटो : Archive
विज्ञापन
धर्म समाज कॉलेज में बृहस्पतिवार सुबह छात्रवृत्ति के लिए बायोमीट्रिक प्रक्रिया के लिए पहुंचे दो छात्रों पर हमला किया गया। दोनों के सिर फट गए। आरोप है कि एक छात्र अपने साथ आठ से 10 युवकों को लेकर पहुंचा और दोनों की बेरहमी से पीटा। पुलिस ने नामजद छात्र और अज्ञात आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



खैर तहसील के अर्राना गांव निवासी अभिषेक शर्मा के मुताबिक, वह सुबह करीब 10:40 बजे छात्रवृत्ति संबंधी बायोमीट्रिक कराने कॉलेज पहुंचा था। वहां काफी भीड़ थी। इसी दौरान एलएलबी प्रथम वर्ष के छात्र गुलशन यादव उर्फ अनिमेश कुमार ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि सिर पर वार किए जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।



अभिषेक को बचाने के लिए इगलास क्षेत्र के भटोई गांव निवासी विपिन उपाध्याय आगे आए तो हमलावरों ने उन्हें भी निशाना बनाया। मारपीट में विपिन के सिर में चोट आई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि हमलावरों ने दोनों छात्रों को बेहोश होने तक पीटा और इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। गांधी पार्क के इंस्पेक्टर राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें