फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: सर सैयद डे पर दावत में भिड़े दो छात्र, हुई मारपीट, फायरिंग की चर्चा

Wed, 18 Oct 2023 03:07 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सर सैय्यद डे समारोह के बाद जियाउद्दीन हॉल में करीब तीन हजार छात्र खाना खा रहे थे। इस दौरान खाने को लेकर दो छात्रों में कहासुनी के बाद मारपीट और गाली गलौज हो गई। इससे यहां अफरा-तफरी एवं चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
एएमयू विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएमयू में सर सैय्यद डे पर 17 अक्त्तूबर को देर रात खाने के दौरान दो छात्र आपस में भिड़ गए। इनके बीच मारपीट हो गई, जिससे एक छात्र घायल हो गया। चर्चा फायरिंग होने की भी है। हालांकि पुलिस इससे इंकार कर रही है। पुलिस दोनों छात्रों को थाने ले आई है, उनसे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


सर सैय्यद डे समारोह के बाद जियाउद्दीन हॉल में करीब तीन हजार छात्र खाना खा रहे थे। इस दौरान खाने को लेकर दो छात्रों में कहासुनी के बाद मारपीट और गाली गलौज हो गई। इससे यहां अफरा-तफरी एवं चीख-पुकार मच गई। काफी देर तक हंगामा होता रहा। सूचना पर पहुंची सिविल लाइंस थाना पुलिस घायल छात्र को लेकर अस्पताल में पहुंची और उसका उपचार कराया। 

एएमयू के प्रॉक्टर प्रोफेसर मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि खाने के दौरान छात्रों में मारपीट हो गई थी। फायरिंग की बात भी सामने आ रही है। इसकी जांच कराई जा रही है। एक छात्र को कमरे में बंद कर दिया था, जिसे पुलिस ने बाहर निकाला। पुलिस दो छात्रों को अपने साथ थाने ले गई है। सिविल लाइंस के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि दो छात्रों में मारपीट हुई है। फायरिंग की बात गलत है। अभी तहरीर नही मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें