रात 11 बजे अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर एएमयू के कुछ छात्र अपने एक साथी को लेने के लिए आए थे। यहां दूसरे गुट के कुछ छात्र भी मौजूद थे। किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई और मारपीट तक हो गई ।
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 27 अगस्त देर रात दो छात्र गुट गलतफहमी के चलते आपस में भिड़ गए । इसको लेकर काफी देर तक हंगामा हुआ। हालाकि बाद में दोनों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
मामला रात करीब 11बजे का है। एएमयू के कुछ छात्र रेलवे स्टेशन पर अपने एक साथी को लेने के लिए आए थे। यहां दूसरे गुट के कुछ छात्र भी मौजूद थे। किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई और मारपीट तक हो गई । इस बीच आरपीएफ व जीआरपी के जवान आ गए।
वे दोनों गुटों के छात्रों को आरपीएफ पोस्ट पर ले आए, जहां छात्र हंगामा करने लगे। किसी तरह उन्हें अफसरों ने समझाया। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ और दोनों पक्षों में समझौता हो गया। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक संदीप तोमर ने बताया कि छात्रों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। बाद में उनके बीच में बिना किसी कार्रवाई के समझौता हो गया।