फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: शीशियापाड़ा में भिड़े दो पक्ष, रात में हुई मारपरीट, सुबह हुआ समझौता

Sun, 09 Jul 2023 01:14 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सारसौल इलाके के एक निजी अस्पताल के स्टाफ के लोग किसी काम से शीशियापाड़ा के पास आए थे। यहां उनका वाल्मीकि समाज युवकों से किसी बात पर विवाद हो गया और दोनों ओर से मारपीट हो गई।
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के गांधीपार्क क्षेत्र के शीशियापाड़ा में शुक्रवार रात दो पक्षों में विवाद के दौरान एक निजी अस्पताल के स्टाफ व वाल्मीकि समाज के युवकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में कुछ युवक जख्मी हो गए और मौके पर तमंचे आदि लहराए गए। बाद में देर रात वाल्मीकि समाज के लोगों ने गांधीपार्क चौकी पर हंगामा किया। हालांकि इस मामले में सुबह दोनों पक्षों में थाने में समझैता हो गया।

विज्ञापन


बताया गया है कि सारसौल इलाके के एक निजी अस्पताल के स्टाफ के लोग किसी काम से शीशियापाड़ा के पास आए थे। यहां उनका वाल्मीकि समाज युवकों से किसी बात पर विवाद हो गया और दोनों ओर से मारपीट हो गई। इस सूचना पर नर्सिंग होम से अन्य लोग आ गए। दोनों पक्षों ने खुद के साथ मारपीट के आरोप लगाए। 

इस मारपीट में कुछ लोग जख्मी हो गए और बाद में वाल्मीकि समाज के लोग गांधीपार्क चौकी पहुंच गए। जहां कार्रवाई को लेकर हंगामा किया। बाद में पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। जहां सुबह दोनों में लिखित समझौता हो गया। इंस्पेक्टर गांधीपार्क ने कहा है कि मामूली झगड़ा हुआ था। मगर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें