फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कुंवरपुर में भिड़े दो पक्ष, महिला-बुजुर्ग सहित 10 लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 27 Dec 2025 10:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दिगंबर सिंह गांव में सुबह अखबार वितरण कर रहा था। इस दौरान करीब आठ लोगों ने उसे रोक लिया। जेब में रखे रुपये छीन लिए और पीटा। इसकी शिकायत पीड़ित ने डायल 112 पर की।
विज्ञापन
खैर कोतवाली - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खैर थाना अंतर्गत गांव कुंवरपुर में 27 दिसंबर की सुबह दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। इसमें महिला, बुजुर्ग सहित करीब 10 लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


एक पक्ष से दिगंबर सिंह ने एसएसपी से शिकायत करते हुए बताया है कि गांव में वह सुबह अखबार वितरण कर रहा था। इस दौरान करीब आठ लोगों ने उसे रोक लिया। जेब में रखे रुपये छीन लिए और पीटा। इसकी शिकायत पीड़ित ने डायल 112 पर की। आरोप है कि जब वह शिकायत करने कोतवाली पहुंचा तो गांव के ही दूसरे पक्ष के करीब 20 लोग लाठी-डंडे व तमंचा लेकर उसके घर पर पहुंच गए। घर में घुसकर पिता, पत्नी और भाइयों को पीटा और तोड़फोड़ की। गाली-गलौज कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। 

वहीं दूसरे पक्ष ने खैर कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया है कि गांव में एक बुजुर्ग चिकित्सक हैं, जो गोंडा में क्लीनिक चलाते हैं। 27 दिसंबर सुबह अपनी कार से कुंवरपुर से गोंडा जा रहे थे। रास्ते में प्रथम पक्ष के लोगों ने उन्हें रास्ते में रोककर पीटा। आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें डंडो से पीटा। 
विज्ञापन


गांव में मंदिर निर्माण को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। खैर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिभान सिंह ने बताया कि मामले में एक पक्ष से तहरीर प्राप्त हुई है। दोनों पक्षों के घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है। प्रकरण की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें