फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में आधी रात दो दुकानों में लगी भीषण आग

विज्ञापन
रामघाट रोड़ निरंजनपुरी के पास दुकान में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महानगर में सोमवार को गोवर्धन पूजा की रात रामघाट रोड और अब्दुल करीम चौराहे पर दो दुकानों में आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। दोनों जगह अग्निकांडों की खबर पर पहुंची दमकलों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। इनमें से एक जगह शार्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है, जबकि दूसरी दुकान में आग लगने का कारण आतिशबाजी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पहली घटना रामघाट रोड पर निरंजनपुरी में हुई। यहां विद्यानगर निवासी नरेंद्र राघव की कास्मेटिक व गिफ्ट सेंटर की दुकान है। सोमवार रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। इसके बाद रात करीब सवा ग्यारह बजे लोगों ने उनकी दुकान से धुआं निकलता दिखा तो पड़ोसियों ने उन्हें और कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। इस सूचना पर एक दमकल व क्वार्सी पुलिस मौके पर आ गई और दुकान के ताले तोड़ आग बुझाना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में दूसरी दमकल भी आ गई। देर रात आग पर काबू पा लिया। दुकान मालिक नरेंद्र राघव के अनुसार हादसा शॉर्ट सर्किट से हुआ था। बता दें कि गिफ्ट सेंटर के ऊपर संजय ज्वैलर्स की दुकान थी। शुक्र रहा कि वहां तक आग नहीं पहुंची। इधर सुदामापुरी निवासी रवि शर्मा की अब्दुल करीम चैराहे पर टीवी रिपेयरिंग की दुकान है। वह भी रात 9 बजे दुकान बंद करके घर गए। इसके बाद रात करीब 11 बजे उनकी दुकान में आग लगने की खबर आ गई। यहां भी बाजार में आग की खबर पर तीन दमकल आ गईं। एक घंटे के प्रयास में आग पर काबू पा लिया गया। रवि के अनुसार उनकी दुकान की खिड़की खुली रह गई थी। अनुमान है कि खिड़की में से कोई पटाखा अंदर घुस गया हो। आग में कई लाख के टीवीए एलईडी आदि जल गए हैं।

रेलवे रोड़ पर टीवी रिपेयरिंग की दुकान में आग ।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें