मतदान केंद्र पर खड़े एसडीएम व सीओ। संवाद
- फोटो : Samvad
ग्राम पंचायत नौगवां के सरकारी स्कूल में दोबारा मतदान करने आए गांव के ही राजू व सीटू को पकड़ कर सीओ रविशंकर प्रसाद ने हवालात में बैठाया। गांव में प्रधान पद के दोनों प्रत्याशियों के एक-एक प्रतिनिधि को पुलिस ने थाने में बैठा लिया था। इसमें एक पक्ष से प्रधान पद के उम्मीदवार अनिल यादव के पिता सतीश चंद्र व दूसरे पक्ष से महिला प्रत्याशी के पति भोले यादव शामिल थे।
दोनों प्रत्याशियों की सूचना पर गंगीरी थाने के इंस्पेक्टर को पोलिंग बूथ से हटाया गया, उनके स्थान पर छर्रा कोतवाली प्रभारी को बुलाया गया। इस मौके पर सीओ और एसडीएम मौजूद रहे। यहां एक ही स्कूल में पांच बूथ बनाये गए थे। इस दौरान फर्जी आधार कार्ड बनाने की सूचना पर पुलिस ने कई मकानों में तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला। एक महिला पर फर्जी आधार कार्ड मिला ते उसे हिदायत देकर छोड़ दिया गया। संवाद