फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं होने से ग्रामीण भड़के

विज्ञापन
 पिसावा के गांव डेटा खुर्द में चोरियों की घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव डेटा खुर्द में छोटी बड़ी दर्जनों चोरी की घटनाओं का खुलासा न होने पर ग्रामीणों में रोष है। मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर इन घटनाओं का खुलासा कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन




ग्रामीणों का कहना है कि 14 मार्च 2021 को सत्यवीर सिंह के मकान से सोने व चांदी के आभूषण चोरी हो गए। जिसकी रिपोर्ट दर्ज है। 24 अगस्त 2022 की रात राजकुमार सिंह व पड़ोस की जितेश देवी के घर से सोने चांदी के आभूषण चोरी हो गए।



राजकुमार सिंह के यहां से 26 तोले सोने व 1 किलो चांदी के आभूषणों के अलावा करीब चार लाख रुपये नकद, एक रायफल व बंदूक मय कारतूस चोरी हुए। 2 जुलाई को श्रीचंद्र ठेकेदार के आवास से एक राइफल व 30 कारतूस, 4 तोले सोने के आभूषण तथा डेढ़ लाख रुपये की नकदी चोरी हुई। 24 जुलाई को दुष्यंत कुमार के घर से सोने चांदी के आभूषण चोरी हो गए।
विज्ञापन




10 फरवरी को मदन सिंह, 27 फरवरी को भूपेंद्र सिंह उर्फ पप्पू फौजी, 27 फरवरी को करुआ सिंह, दो जुलाई को राजवीर सिंह उर्फ सरपंच बाबा के घर चोरी हो गई। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। इसके अलावा गांव से बाइक, अल्टीनेटर, नलकूप की मोटर से तार चोरी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें