हाथरस के गांव नगला अलगरी निवासी टीकम सिंह साइकिल से बाजार जा रहे थे। रास्ते में बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। जवां के गांव अमरौली निवासी भोले घर से बाइक लेकर खुर्जा जा रहे थे। कस्बा अरनियां के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
दो अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में घायल हाथरस के वृद्ध समेत दो लोगों की मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
हाथरस के गांव नगला अलगरी निवासी टीकम सिंह (65) पांच दिसंबर को साइकिल से बाजार जा रहे थे। रास्ते में बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें जेएन मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। जहां मंगलवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
उधर, जवां के गांव अमरौली निवासी भोले (45) सोमवार को घर से बाइक लेकर खुर्जा जा रहे थे। कस्बा अरनियां के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। परिजनों ने जेएन मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। देर रात इलाज के दौरान भोले ने दम तोड़ दिया।