फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो की मौत, मृतकों की संख्या 51 तक पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस से जनपद में 50वीं मौत स्वर्ण जयंतीनगर की एक बुजुर्ग महिला की हुई है। सासनीगेट थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति की भी मौत हुई ह,। जबकि 42 नए लोग संक्रमित पाए गए हैं और 33 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से घर पहुंचे हैं। जनपद में 340 सक्रिय मरीज है। अब तक 9894 संक्रमित एवं 9504 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज, दीनदयाल अस्पताल, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में 42 लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में पाम ग्रीन अपार्टमेंट मंजूरगढ़ी के 2ए सुरेंद्रनगर के 2, चंडौस के करणपुर के 2, राधिका इनक्लेव मथुरा रोड के 2, शाहजमाल ममूदनगर के 2, नौरंगाबाद के 2 और रामबाग कॉलोनी के 3 लोग शामिल हैं। नुमाइश मैदान स्थित पटाखा बाजार में 2 लोग संक्रमित पाए गए। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। परिजन एवं संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन कर नमूना लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें