फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: लापता अफ्रीकी तोते को ढूंढने पर 10 हजार रुपये का इनाम, दो मार्च से है गायब

Fri, 12 Mar 2021 06:16 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
तोते को खोजने के लिए लगाए गए पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में दो मार्च की सुबह रमेश विहार से गायब अफ्रीकी नस्ल के तोते को ढूंढने पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित हो गया है। शहर के ज्ञानसरोवर, मानसरोवर, सेंटर प्वाइंट समेत अन्य स्थानों पर पोस्टर लगवा दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर भी तोता खोजने की अपील की गई है।

विज्ञापन


मकान नंबर 206 सरोज सदन साईं वाटिका, रमेश विहार निवासी सरोज सिंह ने क्वार्सी थाने में तोते की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि इंसान की आवाज में बोलने और सीटी बजाने वाला भूरे रंग का तोता दो मार्च की सुबह आठ बजे घर से निकल गया था। तब से उसका कोई पता नहीं है। 

तोता उनकी बहू और पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में अनुबंध पर कार्यरत पूर्व सीएमओ डॉ. एसके वार्ष्णेय की पुत्री सौम्या का है। डॉ. वार्ष्णेय ने बताया कि उनकी पुत्री लंदन में फेसबुक में बतौर सीनियर सॉफ्टवेयर तैनात है। उसने दो साल पहले इस तोते को 40 हजार रुपये में ऑनलाइन खरीदा था। 
विज्ञापन


छह माह पहले उन्होंने यह तोता बेटी के ससुराल वालों को दे दिया था। तोते का पता लगाने के लिए उन्होंने पहले पांच हजार का इनाम रखा था। अब इसे बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दिया गया है। उसके पोस्टर ज्ञान सरोवर, मान सरोवर कॉलोनी और सेंटर प्वाइंट पर लगवा दिए गए हैं। जानकारी मिलने पर आप तोते के बारे में मोबाइल नंबर 9412564180 पर सूचना दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें