फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: टेंपो हटाने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, 12 घायल

विज्ञापन
अस्पताल में उपचार कराते ऋतिक, काजल, गीता एवं रूबी। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव बरका में मंगलवार शाम करीब 8 बजे टेंपो हटाने को लेकर एक ही बिरादरी के दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चले, जिसमें 12 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


प्रथम पक्ष के जगदीश के अनुसार, उसका भतीजा टेंपो चलाता है। शाम को जब वह घर लौटा तो रास्ते में प्रीतम पक्ष का टेंपो खड़ा था। आरोप है कि टेंपो हटाने को कहने पर प्रीतम, केहरी, देवेंद्र, दीपक, किशनलाल और अन्य लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे पंकज, सीताराम, राजवती और लोकेश को भी नहीं बख्शा गया। वहीं दूसरे पक्ष के प्रीतम का कहना है कि उसका टेंपो पहले से ही घर के सामने खड़ा था। इसी दौरान जगदीश का भतीजा टेंपो लेकर निकल रहा था और उसने टक्कर मार दी। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी गई। आरोप है कि उनके पक्ष की महिलाओं रूबी, काजल और गीता के साथ भी हाथापाई की गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को खैर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। गंभीर रूप से घायल किशन लाल, सुभाष और देवेंद्र को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। साथ ही दोनों पक्षों के टेंपो को कब्जे में लेकर कोतवाली ले जाया गया। खैर के क्राइम इंस्पेक्टर रितेश कुमार ने बताया कि मामला मारपीट का है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें