फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रास्ता देने के विवाद में भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, छह घायल, मुकदमा दर्ज

Sat, 30 Nov 2024 01:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

श्यौराज सिंह के अनुसार 28 नवंबर रात उनके बेटे, पड़ोसी खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव हरदुआ की पुलिया पर एक टेंपो और मोटर साइकिल ने रास्ता रोक रखा था। जब उनसे रास्ता देने को कहा तो आरोपियों व 10 - 15 अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज कर टेंपो में रखीं हॉकी, सरिया और धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के हरदुआ गांव की पुलिया पर रास्ता देने के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। सभी का पं. दीनदयाल अस्पताल में उपचार चल रहा है। 29 नवंबर देर शाम पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


गांव कोंडरा निवासी श्यौराज सिंह के अनुसार 28 नवंबर रात उनके बेटे हिमांशु व मनीष, पड़ोसी शुभांग उर्फ कालू खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव हरदुआ की पुलिया पर एक टेंपो और मोटर साइकिल ने रास्ता रोक रखा था। जब उनसे रास्ता देने को कहा तो निर्दोष, अजय, प्रेमा, प्रदीप व अशोक, जीतू, सूरज, गौतम, आर्यन उर्फ लकी, भीकंबर, विवेक, रामजीलाल चक्की वाले, दिनेश व 10 - 15 अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज कर टेंपो में रखीं हॉकी, सरिया और धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया।

दूसरे पक्ष की रेनू ने बताया कि वह अपने पति अशोक व कई अन्य लोगों के साथ टेंपो से गांव आ रही थीं। पुलिया पर बाइक लेकर खड़े हिमांशु, मनीष व पवन ने रास्ता मांगने पर गांव से श्यौराज, रमेश, भानू, छोटे, दिनेश, रिंकू, मनीष, आदेश, लवकेश आदि को बुलाकर जातिसूचक शब्द कहते हुए गाली-गलौज कर पीटा। महिलाओं संग छेड़खानी कर जान से मारने की धमकी दी। दोनों पक्षों से छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने देर रात दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें