बिंटू अपने दोस्तों के साथ दो बाइकों पर सवार होकर सुबह गंगा घाट पर स्नान करने के लिए आए थे। स्नान करते वक्त बिंटू और सोनू गहरे पानी की ओर चले गए और डूबने लगे। काफी मशक्कत के बाद सोनू को तो बाहर निकाल लिया गया लेकिन बिंटू के गहरे पानी में चले जाने से मौत हो गई।
सांकरा गंगा घाट पर 16 मई की सुबह गंगा स्नान के लिए पहुंचे आठ दोस्तों में से दो दोस्त गहरे पानी में डूब गए। एक को बचा लिया गया, जबकि दूसरे की मौत हो गई।
विज्ञापन
दादों क्षेत्र के गांव नगरिया सिहानी निवासी बिंटू (25) पुत्र हुल्लन सिंह गांव के ही अपने दोस्तों सोनू, मोहित, जतन, राहुल, रोहित, दीपक और देवकरण के साथ दो बाइकों पर सवार होकर सुबह गंगा घाट पर स्नान करने के लिए आए थे। करीब 11 बजे स्नान करते वक्त बिंटू और सोनू गहरे पानी की ओर चले गए और डूबने लगे। यह देखकर सभी दोस्त बचाने के प्रयास में लग गए। काफी मशक्कत के बाद सोनू (24) पुत्र अमर सिंह को तो बाहर निकाल लिया गया लेकिन बिंटू के गहरे पानी में चले जाने से पता नहीं चला।
चार घंटे में निकाला जा सका शव
हादसे की खबर मिलते ही गांव के लोग और परिजन भी घाट पर पहुंच गए। थाना प्रभारी सुनील तोमर मौके पर पहुंचे और निजी गोताखोरों की मदद से करीब चार घंटे की तलाश के बाद बिंटू के शव को बाहर निकाला गया। परिजन बिना किसी पुलिस कार्यवाही के शव को अपने गांव ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक बिंटू पांच भाइयों में सबसे छोटा था। घर में महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल है। हादसे के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल है।