शादीपुर जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को छर्रा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
कस्बे के राजकुमार शाम को शादीपुर निवासी अभिषेक कुमार की बाइक से अपने साथी अनिल कुमार के साथ गंगीरी चौराहे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से बाइक पर आ रहे नानक और सुरेंद्र से उनकी बाइक भिड़ गई। नानक की पत्नी भी उनके साथ थीं। वे चंदनपुर गांव से अलीगढ़ दवा लेकर लौट रहे थे। हादसे में राजकुमार और अनिल के साथ नानक व सुरेंद्र घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है।