फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: भकरौला में दो और महिलाओं को अज्ञात कीड़े ने काटा, लोगों में दहशत, लोग झाड़-फूंक कर करा रहे इलाज

Thu, 03 Jul 2025 01:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गांव भकरौला में पिछले 20 दिनों से एक अज्ञात कीड़ा लगातार आतंक का कारण बना हुआ है। कीड़े के काटने से एक महिला की मौत भी हो चुकी है, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग बीमार हो चुके हैं।
विज्ञापन
भकरौला की राजकुमारी उपाध्याय व प्रेमवती को कीड़े ने काटा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में मडराक क्षेत्र के गांव भकरौला में अज्ञात कीड़े की दहशत कम नहीं हो रही। 2 जुलाई को दो और महिलाओं को दिन में कीड़े ने काट लिया। बाद में गांव के ही झाड़-फूंक करने वाले ने दोनों का उपचार किया। अब गांव में स्वास्थ्य या नगर निगम की टीम भी निगरानी के लिए नहीं पहुंच रही है।

विज्ञापन


गांव भकरौला में पिछले 20 दिनों से एक अज्ञात कीड़ा लगातार आतंक का कारण बना हुआ है। कीड़े के काटने से एक महिला की मौत भी हो चुकी है, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग बीमार हो चुके हैं। 2 जुलाई को दोपहर में राजकुमारी उपाध्याय (30) पत्नी अरविंद व प्रेमवती (40) पत्नी शंकर लाल को अज्ञात कीड़े ने काट लिया। दोनों को आनन-फानन झाड़-फूंक करने वाले भगवान सिंह के पास ले जाया गया। दोनों को उपचार के बाद घर लाया गया।

राजकुमारी ने बताया कि वह दोपहर में किसी काम से छत पर गई हुई थी, तभी अचानक से कीड़े ने आकर हाथ पर काट लिया। इससे हाथ थोड़ी देर के लिए सुन्न हो गया। प्रेमवती का कहना है कि अज्ञात कीड़े ने उन्हें तीसरी बार काटा है। गांव में स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम नहीं पहुंचने से लोग नाराज हैं। वहीं, लोगों का कहना है कि कीड़े से निजात पाने के लिए अब 4 जुलाई को फिर से हवन यज्ञ व रात में जाहरवीर मंदिर पर पूजा का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें