फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो और मरीजों ने मेडिकल कॉलेज में जीती कोरोना से जंग 60 वर्षीय महिला 59 वर्षीय व्यक्ति, दोनों स्वस्थ होकर घर भेजे गए, कुलपति ने बधाई दी

विज्ञापन
कोरोना को हराकर अपने घर रवाना होते दोनों मरीजों को विदा करते हुए मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर व स्टाफ - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अलीगढ़ । अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जेएन मेडिकल कालेज से बुधवार को 2 और मरीज, जिनकी आयु 50 से 60 वर्ष के बीच है, कोरोना वायरस से मुक्ति पाने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।   59 वर्षीय रोगी का इलाज प्रो. आर भार्गवा, प्रो. एमएस जहीर, प्रो. एम शमीम तथा डा. हसन आमिर की टीम ने किया। जबकि 60 वर्षीय महिला का इलाज डा. लुबना ज़फर, डा. वलीम, डा. जेड अहमद, डा. इमराना और प्रोफेसर एम शमीम ने किया।  एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने जेएनएमसी के चिकित्सकों एवं स्वास्थय कर्मियों के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए उनके द्वारा रोगियों के समुचित उपचार पर संतोष व्यक्त किया है। जेएनएमसी के प्रिन्सिपल और सीएमएस प्रो. शाहिद अली सिद्दीकी ने कहा कि कोरोना वायरस से स्वस्थय होने के बाद अभी तक 10 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।  जेएनएमसी के कोविड वार्ड में 12 चिकित्सकों, 12 नर्सों, 8 अडेंटेंट्स और 8 सफाई कर्मियों की चार टीमें दिन-रात कार्य कर रही हैं। डा. अब्दुल वारिस डिप्टी मेडीकल सुप्रिंटेंडेंट के अनुसार कोविड वार्ड में 6 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।  जेएनएमसी के माइक्रोबायोलोजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. हारिस मंजूर ने बताया कि जेएनएमसी में अब तक 8165 कोरोना वायरस नमूनों की जांच की गई है और 195 नमूनों को संक्रमित पाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें