फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंपल की जांच लंबित किए जाने का आरोप गलत: मेडिकल कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज ने प्रशासन के उस आरोप को निराधार बताया है जिसमें कहा गया है कि मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस की जांच के लिए आने वाले सैंपल को लंबित करके रखा जा रहा है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के मुताबिक पिछले 3 दिनों में 1600 सैंपल जांच के लिए आए हैं। जबकि मेडिकल कॉलेज की वर्तमान समय में जांच की क्षमता 250 सैंपल प्रतिदिन की है। मेडिकल कॉलेज की मशीनें पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं। एक नई मशीन और लाई गई है। इसके बाद जांच के काम में और तेजी आने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

नोडल आफिसर प्रोफेसर हारिस एम खान कहते हैं कि 10 मई को मेडिकल कॉलेज में 438 सैंपल जांच के लिए आए। 11 मई को 519 सैंपल जांच के लिए आए। 12 मई को कुल 546 सैंपल जांच के लिए आए। इनमें अलीगढ़ के साथ-साथ कासगंज, हाथरस, हरदुआगंज, सीएमओ अलीगढ़ के यहां से भेजे गए सैंपल, एटा से भेजे गए सैंपल शामिल हैं। अगर इसमें मथुरा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों के सैंपल जोड़ दिया जाए तो यह संख्या और बढ़ जाती है। जब कि मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध मशीनों से 1 दिन में 250 के आस-पास ही सैंपल की जांच की जा सकती है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कालेज ने 30 लाख रुपये की लागत से एक रीयल टाइम आरटी-पीसीआर थर्मो फिशर मशीन खरीदी है। इस मशीन की स्थापना से मेडिकल कालेज में कोरोना वायरस की जांच में तेजी आएगी और अधिक टेस्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें