फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कौड़ियागंज गोशाला में दो और गायों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा कौड़ियागंज की कान्हा गोशाला में सोमवार को दो और गायों की मौत से लोगों में फिर आक्रोश व्याप्त हो गया। गोरक्षक दल ने धरना-प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कान्हा गोशाला में बीमार पड़ी गायों में से दो गायों की सोमवार को मौत हो गई। इसकी जानकारी गोरक्षक दल के पदाधिकारी को हुई तो वह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने धरना-प्रदर्शन कर गोशाला में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विनय वार्ष्णेय उर्फ बिट्टू के साथ गोरक्षक दल के जिलाध्यक्ष सचिन राघव, सुधीर सिंह, अखिलेश महाजन, मनोज वार्ष्णेय, निखिल अग्रवाल, हिमांशु वार्ष्णेय, भरत तिवारी, हर्ष वार्ष्णेय, योगेश शर्मा, कपिल देव सिन्हा, विनोद चौहान, कपिल कश्यप, पंकज वर्मा, शिवम् वार्ष्णेय, रितिक वार्ष्णेय, यतेंद्र शर्मा, अंकुर गर्ग, शिवम् अग्रवाल, कमल शर्मा आदि मौजूद रहे।
ज्ञात रहे रविवार को गोशाला में चार गायों की मौत और सात के मरणासन्न हालत में होने से गुस्साए लोगों ने हंगामा करते हुए डीएम से शिकायत की थी, जिस पर नायब तहसीलदार की टीम ने जांचकर रिपोर्ट उन्हें भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें