फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में दो और कोरोना पॉजिटिव मिले, आंकड़ा पहुंचा 85

Mon, 18 May 2020 03:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
demo pic - फोटो : PTI
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा। रविवार को भी दो नए कोरोना संक्रमित मरीज घोषित हुए हैं। इनमें एक युवक देहली गेट के हॉटस्पॉट एरिया उस्मानपाड़ा से सटे टनटनपाड़ा का है, जबकि डेढ़ साल की बच्ची कोतवाली के तुर्कमान गेट की है। 

विज्ञापन


दोनों पहले से अन्य गंभीर बीमारियों के चलते जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज पा रहे हैं। वहीं जांच में उन्हें संक्रमित पाया गया है। दोनों फिलहाल मेडिकल में ही भरती हैं। सूचना पर टीमों ने परिवारों को होम क्वारंटीन कराने की तैयारी कर दी है।

जेएन मेडिकल कॉलेज से जारी बुलेटिन के अनुसार टनटनपाड़ा का 22 वर्षीय युवक लंबे समय पेट रोग से ग्रसित है। उसका मेडिकल कॉलेज से ही इलाज च रहा है। तबियत खराब होने पर यह फिर से तीन दिन पहले वहां भरती हुआ। जहां जांच में उसे कोरोना संक्रमित पाया गया है। 
विज्ञापन


इसी तुर्कमान गेट की डेढ़ साल की बच्ची के शरीर में संक्रमण है। जिससे इस बच्ची की इम्युनिटी क्षमता बेहद कमजोर है। इसका इलाज भी मेडिकल में ही चल रहा है। तबियत बिगड़ने पर इसे भी वहीं ले जाया गया, जहां जांच में इसे भी संक्रमित घोषित किया गया है।

-लोगों को बार-बार सचेत किया जा रहा है। शहर में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। रविवार को भी मेडिकल में भरती पुराने शहर के दो मरीज संक्रमित पाए गए हैं। इनके परिवारों को क्वारंटीन कराया जा रहा है। लोगों से अपील है कि वह लॉकडाउन का पालन करें।
विज्ञापन

-चंद्रभूषण सिंह डीएम 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें