फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: डेटोनेटर की अमोनियम नाइट्रेट छड़ फेंकने के मामले में दो और अरेस्ट, मुख्य आरोपी पकड़ा जा चुका है

Sat, 09 Sep 2023 12:00 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मामले में अब तक हुई जांच में सामने आया है पूर्व में जेल भेजे गए मुख्य आरोपी चांद ने अपने परिचित साथी को फंसाने के लिए राजस्थान से छड़ मंगवा कर फेंकी थी। मुख्य आरोपी ने ही पुलिस को अपने साथी पर आरोप लगाकर छड़ फेंके जाने की सूचना दी थी। मुख्य आरोपी चांद को पुलिस ने उसी रात दबोच लिया था।
विज्ञापन
गिरफ्तार। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में लोधा थाना क्षेत्र में खैर रोड पर स्वर्ण भूमि गेस्ट हाउस के सामने सडक़ सहारे डेटोनेटर की अमोनियम नाइट्रेट छड़ फेंकने के मामले में दो और गिरफ्तारी की गई हैं। इस मामले में मुख्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि इस मामले में अब तक हुई जांच में सामने आया है पूर्व में जेल भेजे गए मुख्य आरोपी चांद ने अपने परिचित साथी को फंसाने के लिए राजस्थान से छड़ मंगवा कर फेंकी थी। मुख्य आरोपी ने ही पुलिस को अपने साथी पर आरोप लगाकर छड़ फेंके जाने की सूचना दी थी। 

मुख्य आरोपी चांद को पुलिस ने उसी रात दबोच लिया था। उसके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर अब परसौली नौझील मथुरा के विष्णु उर्फ विकास व एक अन्य को पुलिस ने ताजपुर रसूलपुर के रास्ते से दबोचा है। ये दोनों मौके पर छड़ फेंकने में शामिल थे। अब उसकी पुलिस तलाश कर रही है, जिसने राजस्थान से यहां उन्हें छड़ लाकर दी थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें