फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम कहानी का अंत: प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, निकाह करने को कहा, मना किया तो वहीं फंदे से लटक गया

Fri, 08 Sep 2023 11:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बृहस्पतिवार की रात रफीक प्रेमिका के घर पर पहुंच गया। आरोप है कि रफीक ने महिला पर निकाह करने का दबाव बनाया। महिला ने निकाह करने से साफ मना कर दिया। इसको लेकर दोनों के बीच काफी देर तक विवाद होता रहा। कुछ देर बाद रफीक मकान में बने एक कमरे में पहुंचा और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इस बीच रफीक ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
आत्महत्या (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के थाना क्वार्सी थाना क्षेत्र के मौलाना आजाद नगर में बृहस्पतिवार की रात में एक प्रेम कहानी का दुखद अंत हो गया। प्रेमिका के घर पहुंचे एक प्रेमी ने निकाह करने से प्रेमिका के इंकार कर देने पर उसके ही घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि प्रेमी अपनी प्रेमिका पर निकाह करने को दबाव बना रहा था। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

विज्ञापन

 
हालांकि पुलिस इस पूरे प्रकरण में गहनता से जांच करने की बात कर रही है। थाना रोरावर क्षेत्र के नींवरी मोड निवासी 48 वर्षीय रफीक चालक था। आपसी विवाद में रफीक की पत्नी काफी समय से अपने मायके में रह रही है। इसी बीच रफीक के क्वार्सी क्षेत्र के मौलाना आजाद नगर में रहने वाली एक महिला से प्रेम संबंध हो गए। महिला के पति की भी काफी समय पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में दो बच्चे हैं। 

बृहस्पतिवार की रात रफीक प्रेमिका के घर पर पहुंच गया। आरोप है कि रफीक ने महिला पर निकाह करने का दबाव बनाया। महिला ने निकाह करने से साफ मना कर दिया। इसको लेकर दोनों के बीच काफी देर तक विवाद होता रहा। कुछ देर बाद रफीक मकान में बने एक कमरे में पहुंचा और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इस बीच रफीक ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। यह देख महिला ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग काफी संख्या में आ गए। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को मिली तो प्रभारी निरीक्षक क्वार्सी प्रमेंद्र कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फिर कमरे में बंद रफीक के शव को फंदे से नीचे उतारकर उसका पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार रफीक चालक था। प्रेमिका से निकाह करने का दबाव बना रहा था। इसी बीच हुए विवाद के बाद गुस्से में आकर उसने कमरे में जाकर फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने बताया कि प्रथमद़ृष्टया मामला आत्महत्या से जुड़ा हुआ है, फिर भी प्रकरण में जांच की जा रही है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चल सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें