फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ई-रिक्शा चालक की हत्या में दो और पकड़े गए, भेजे जेल

Fri, 24 Jan 2025 01:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

लोधा के गांव दुनाई निवासी संतराम घर से ई-रिक्शा लेकर अलीगढ़ गए थे। शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने आसपास तलाश किया। लोधा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। लोधा पुलिस को गांव जिरौली डोर के बाहर बेर के बाग में संतराम का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव जिरौली डोर के बाहर बेर के बाग में ई-रिक्शा चालक संतराम की गोली मार कर हत्या करने और लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को दबोच कर जेल भेज दिया। उनके पास से लूटा गया सामान बरामद हुआ है।

विज्ञापन


लोधा के गांव दुनाई निवासी संतराम के परिजनों ने बताया कि वे 26 दिसंबर को वे घर से ई-रिक्शा लेकर अलीगढ़ गए थे। शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने आसपास तलाश किया। लोधा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। 27 दिसंबर को लोधा पुलिस को गांव जिरौली डोर के बाहर बेर के बाग में संतराम का शव पड़ा मिला। उसकी पत्नी ने गोधा थाना क्षेत्र के गांव अहक निवासी तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। दो आरोपी थाना बन्ना देवी के क्षेत्र के नगला कलार निवासी मोहित पुत्र रमेश चंद्र और अरविंद उर्फ लल्ला पुत्र सूरजपाल को पकड़ कर जेल भेजा गया।

इसी प्रकरण में बृहस्पतिवार को दो और आरोपियों गौरव पुत्र संजय सिंह व अरविंद पुत्र ओमप्रकाश निवासी बैंक कालोनी खैर बाईपास को पकड़ा गया। घटना में प्रयुक्त बाइक, देशी पिस्टल, एक कारतूस, खोखा, ई-रिक्शा की दो बैटरी, ई-रिक्शा के पुर्जे दो शॉकर, चार टायर, एक मोटर आदि सामान मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें