फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आमने-सामने से बाइकों की टक्कर में दो की मौत, दो लोग घायल

Sat, 20 Apr 2024 02:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गांव अटा में दादों की तरफ से आ रही बाइक से सामने से बाइक की टक्कर हो गई। इसमें प्रदीप कुमार, खलील, राजू और जानी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के जरिये छर्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां डॉक्टरों ने प्रदीप कुमार और खलील को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक प्रदीप कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

19 अप्रैल की देर शाम गांव अटा के समीप दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


थाना दादों के गांव राजमऊ निवासी 36 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र कुमरपाल बाइक से छर्रा से लौट रहे थे। इसी दौरान गांव अटा में दादों की तरफ से आ रही बाइक से सामने से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। इसमें प्रदीप कुमार सहित बुलंदशहर जनपद के गांव काजीवाड़ा निवासी 35 वर्षीय खलील पुत्र फहीम, राजू पुत्र यासीन और थाना जवां के गांव सुमेहरा निवासी जानी पुत्र जमील गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के जरिये छर्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां डॉक्टरों ने प्रदीप कुमार और खलील को मृत घोषित कर दिया। खलील 18 अप्रैल को दादों निवासी सरवर की बेटी नजमा परवीन के निकाह में शामिल होने आए थे। वह अपने पीछे दो बेटियों को रोता छोड़ गए हैं। पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें