फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मोबाइल की जिद पूरी न होने पर फंदे पर झूला किशोर

Sat, 20 Apr 2024 01:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव जिरौली धूमसिंह में एक किशोर ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों के अनुसार मोबाइल की जिद पूरी न करने पर उसने यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन



थाना पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय किशोर पिछले कई दिन से अपनी मां से मोबाइल दिलाने की जिद कर रहा था। उसकी मां मजदूरी करती है और बड़ा भाई दिव्यांग है। ऐसे में घर पर आर्थिक तंगी के चलते उसकी मां मोबाइल दिलाने से मना कर रही थी।



इसी से नाराज होकर किशोर ने घर के अंदर एक कमरे में मां की साड़ी का फंदा बनाकर उसमें लटक गया। परिवार वालों ने जब देखा तो उनकी चीख निकल पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें