फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में एलएलबी की छात्रा समेत दो की मौत

Wed, 02 Dec 2015 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर दौरऊ मोड़ पर मेटाडोर ने स्कूटी सवार छात्रा और बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी। जिसके चलते स्कूटी सवार छात्रा और बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद मेटाडोर हाईवे पर पलट गई और जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और टोल प्लाजा की टीम ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।

मंगलवार की दोपहर हाईवे पर दौरऊ मोड़ के पास अलीगढ़ की ओर से स्कूटी सवार एलएलबी की छात्रा बबली (27) पुत्री कन्हैया निवासी मोहल्ला भूड बुलंदशहर अपने घर जा रही थी।

 जवां के गांव सुनाना निवासी अशोक  शर्मा (20) बाइक से अपनी बहन गीता को ससुराल चंडौंस के गांव जहराना छोड़ने जा रहे थे। जैसे ही यह लोग दौरऊ मोड़ के पास पहुंचे, अलीगढ़ की ओर से तेज गति से आ रही मेटाडोर ने स्कूटी और बाइक सवार दोनों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


 जिससे स्कूटी सवार एलएलबी की छात्रा बबली, बाइक सवार अशोक शर्मा की मौके पर मौत हो गई, जबकि अशोक की बहन गीता समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर एसआई सुरेेंद्र तेवतिया और टोल प्लाजा मैनेजर पवन चौधरी,  बिजेंद्र चौहान अपनी टीम के साथ पहुंच गए।

चारों घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया और पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे मे लेकर मोर्चरी भिजवा दिया । हादसे की खबर पर दोनो परिवारों में कोहराम मच गया ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें