फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रक ने ट्राली में मारी टक्कर, ट्रैक्टर चालक सहित दो घायल

Tue, 07 Jan 2025 12:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सत्यपाल अपने रिश्तेदार अजय निवासी गांव मदापुर थाना बरला के साथ ट्रैक्टर-ट्राली लेकर घर से पलवल के ईंट भट्ठे पर काम करने जा रहे थे। लोधा थाने के पास पहुंचे थे तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने ट्राली में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

6 जनवरी की शाम करीब छह बजे थाने के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर चालक और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पीछा करके टक्कर मारकर भाग रहे चालक को ट्रक सहित पकड़ लिया।

विज्ञापन


थाना दादों के गांव कंचनलपुर निवासी ट्रैक्टर चालक सत्यपाल अपने रिश्तेदार अजय निवासी गांव मदापुर थाना बरला के साथ ट्रैक्टर-ट्राली लेकर घर से पलवल के ईंट भट्ठे पर काम करने जा रहे थे। लोधा थाने के पास पहुंचे थे तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने ट्राली में टक्कर मार दी। इससे सत्यपाल और अजय घायल हो गए। थाना पुलिस के अनुसार तहरीर मिलने पर हिरासत में लिए गए ट्रक चालक पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें