गभाना स्थित हाईवे भरतरी के पास 3 फरवरी की सुबह कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार में सवार दो लोग घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार एटा के अलीगंज निवासी सुरजीत सिंह,भूरा कार से दिल्ली की ओर से एटा जा रहे थे। जैसे ही हाईवे भरतरी के पास पहुंचे कि आगे चल रहे ट्रक से कार टकरा गई। हादसे में कार में सवार दोनों लोग घायल हो गए। सूचना पर टोल प्लाजा की एंबुलेंस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।