बूथ का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह, एसएसपी आकाश कुलहरि।
- फोटो : Rupesh
लोकसभा चुनाव के दौरान डीएम और एसएसपी ने गुरुवार को पूरे दिन जिले के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान बन्नदेवी क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पर दो फर्जी वोटर पकड़े। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा कार्यवाही होगी। वहीं सोशल मीडिया पर ईवीएम के साथ फोटो वायरल करने वाले भी बख्शे नहीं जाएंगे।
जिले में दूसरे चरण का चुनाव पुलिस और प्रशासन की सख्ती के कारण शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। शहर में एक दो छुटपुट घटनाएं हुई। जिनको जल्द निस्तारित कर दिया गया। गुरुवार को शाम पांच बजे डीएम चंद्रभूषण सिंह व एसएसपी आकाश कुल्हरि मैरिस रोड स्थित चिल्ड्रन अकेडमी स्कूल के मतदान केंद्र पहुंचे।
उन्होंने पूरे केंद्र का निरीक्षण किया। फालतू बैठे लोगों को भगाया। इस दौरान डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर ईवीएम मशीन पर वोट डालते समय फोटो वायरल किए गए हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि बन्नादेवी के बारहद्वारी मतदान केंद्र से दो फर्जी वोटर पकड़े गए हैँ। उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जा रही है।