अलीगढ़ से सटे हाथरस में बुधवार सुबह दो तेज रफ्तार बाइकें सड़क दुर्घटना का शिकार हो गईं। घटना में दोनों बाइक सवारों की कुछ समय के अंतराल में मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना कोतवाली हाथरस जंक्शन से लाढ़पुर जाने वाले लाखनू रोड की है, जहां दो बाइकें आपस में ही टकरा गईं। दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल अवस्था में ही उसे बगला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जिस व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई उसकी पहचान अमर सिंह के रूप में की गई है। वहीं दूसरे व्यक्ति का नाम यामीन बताया जा रहा है।