फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः सड़क हादसों में दो की मौत, सात की हालत गंभीर

Tue, 25 Jun 2019 01:33 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

रविवार रात से सोमवार शाम तक अतरौली तहसील क्षेत्र में गांव हुकारी, मलहपुर और बीसनपुर वाहनपुर व पालीमुकीपुर क्षेत्र में हुए चार सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई। सात लोग इन हादसों में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को पुलिस ने जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार थाना पालीमुकीमपुर के गांव हरनोट निवासी सुदेश, पंकज व राजेश दिल्ली में एक कॉल सेंटर में गाड़ी चलाते हैं। रविवार की रात तीनों अपने दोस्त देशराज पुत्र केहर सिंह निवासी आक्षेपुर थाना रघुपुरा जिला गौतमबुद्धनगर के साथ कार से अपने गांव लौट रहे थे। अतरौली-आलमपुर मार्ग पर गांव हुकारी के समीप सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में देशराज की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सुदेश, पंकज व राजेश को पुलिस ने जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

दूसरा हादसा अतरौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मलहपुर के पास हुआ। जिला बुलंदशहर के थाना डिबाई के गांव करीरी निवासी चरन सिंह पुत्र जसवंत सिंह अपने साथी देवेंद्र पुत्र चंदन सिंह निवासी इछावरी थाना डिबाई के साथ रविवार की रात बाइक से अलीगढ़ से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में कोई वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारकर भाग निकला। दोनों को अस्पताल भेजा गया लेकिन अस्पताल पहुंचते ही चरन सिंह की मौत हो गई। देवेंद्र की हालत नाजुक बनी हुई है। 
विज्ञापन


एक अन्य हादसे में गांव बीसनपुर वाहनपुर निवासी अंकित पुत्र कप्तान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वह पालीमुकीमपुर स्थित गैस एजेंसी में नौकरी करते हैं। रविवार की रात एजेंसी बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। बीसनपुर वाहनपुर के समीप मैक्स गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मारी और अनियंत्रित होकर खाईं में पलट गई। अंकित भी खाईं में जा गिरे। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के जरिए मैक्स को हटाकर अंकित को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पालीमुकीपुर के बीएलबी डिग्री कॉलेज के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें भी आननफानन मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें