ऑनलाइन सेमिनार में भाग लेते शिक्षक
- फोटो : AMAR UJALA
अलीगढ़।अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जाकिर हुसैन इंजीनियरिंग कालिज के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के तत्वाधान में दो दिवसीय आॅन लाइन फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किया गया। बिहेवियर ऑफ स्मार्ट मैटेरियल एंड कंकरीट स्ट्रक्चर्स विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने कहा कि महामारी ने हमें ऑनलाइन शिक्षण और अध्यापन का अवसर दिया है। इस दिशा में सभी संभावनाओं का उपयोग किया जाना चाहिए। जामिया मिलिया इस्लामिया के डॉ. अकील अहमद ने यूज ऑफ स्मार्ट मटेरियल फॉर स्ट्रक्चरल कंट्रोल विषय पर अपने विचार रखे। डीटीयू की डॉ. शिल्पा पाल ने डेवलपमेंट ऑफ सेल्फ हीलिंग कंक्रीट फॉर क्रैक रिपेयर पर अपना दूसरा व्याख्यान प्रस्तुत किया।। बैनेट यूनिवर्सिटी के डॉ. टी विजालाक्षी और आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर अशरफ इकबाल ने भी अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए। सिविल इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष और प्रोग्राम के कन्वीनर प्रो.अब्दुल बाकी ने कहा कि स्ट्रक्चर हेल्थ मॉनिटरिंग एक उभरता हुआ विषय है। इसमें बिल्डिंग में होने वाले नुकसान का पता लगाने के साथ ही इनकी मरम्मत के लिए पीजों सेंसर्स का प्रयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अब कंक्रीट से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से अध्ययन किया जा सकता है। कंम्पूयटर सेंटर के निदेशक डा. परवेज महमूद खान कार्यक्रमके टेक्नीकल कोआर्डीनेटर थे। सिविल इंजीनियरिंगविभाग के डा.मोहम्मद शारिक तथा डा. एसएम इब्राहीम सहायक कोआर्डीनेटर थे।