फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: बाहर से आए 21514 लोगों में से 19913 की क्वारंटीन अवधि पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना महामारी के चलते देशव्यापी लॉकडाउन के बीच बाहरी जिलों और राज्यों से अब तक अलीगढ़ में 21514 लोग आ चुके हैं। इनके लौटने के क्रम में जिला प्रशासन ने पहले दिन से ही तैयारी करते हुए सभी को आने के साथ ही क्वारंटीन किया था। इससे राहत की खबर आई है। अब तक 19913 व्यक्ति अपनी क्वारंटीन अवधि को पूरा कर बिल्कुल स्वास्थ्य हैं। सिर्फ 1601 व्यक्ति अभी क्वारंटीन हैं। इनका भी समय जल्द पूरा होने वाला है। इन लोगों में वर्तमान में किसी भी प्रकार से कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि जिले में बाहर से आने वाले या फिर कोरोना संक्रमितों के संपर्क वालों को तत्काल प्रभाव से होम क्वारंटीन या अस्पताल में क्वारंटीन किया गया। इससे राहत की बात यह रही कि यह लोग किसी अन्य के संपर्क में नहीं आए। इसके साथ ही इन लोगों की रेंडम सैंपलिंग भी कराई गई। 1601 लोगों की भी जल्द क्वारंटीन अवधि पूरी होने वाली है। इसके बाद उनको राहत दे दी जाएगी।
3371 जांच, 2584 निगेटिव, 65 संक्रमित
जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से अब तक जेएन मेडिकल कॉलेज में 3371 लोगों की जांच के लिए कोविड सैंपल भेजा है। इनमें से 2584 लोगों की निगेटिव होने की पुष्टि हुई है। 65 लोगों को संक्रमित पाया गया है। 722 की रिपोर्ट का अभी भी इंतजार है। इसमें से अब अधिकांश सैंपल पुराने शहर के प्रतिबंधित तीनों थाना क्षेत्रों के लोगों के हैं। इसके साथ ही गुजरात से लौटे श्रमिकों के सैंपल भी अभी जांच को गए हैं। उनकी रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें