फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School Closed: एक दिन खुलने के बाद फिर बंद हुए स्कूल, आया डीएम का आदेश, अब इतने दिन की हुईं छुट्टियां

Tue, 23 Jan 2024 06:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

School Holiday in Aligarh : अलीगढ़ डीएम इन्द्र विक्रम सिंह द्वारा शीत लहर को दृष्टिगत रखते हुए नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी बोर्ड के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में 24 एवं 25 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने डीआईओएस एवं बीएसए को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
स्कूल में छुट्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

23 जनवरी को एक दिन स्कूल खुलने के बाद फिर से डीएम ने सभी बोर्ड के सभी स्कूलों को दो दिन के लिए बंद कर दिया है। इस आदेश के पालन के लिए डीआईओएस और बीएसए को निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन


अलीगढ़ डीएम इन्द्र विक्रम सिंह द्वारा शीत लहर को दृष्टिगत रखते हुए नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी बोर्ड के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में 24 एवं 25 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने डीआईओएस एवं बीएसए को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 जनवरी की सुबह करीब 9.30 बजे  अतरौली के छर्रा मार्ग स्थित सेंट मैरी पब्लिक स्कूल की वैन बच्चों को स्कूल लेकर आ रही थी। गांव ककेथल के निकट अलीगढ़ को ओर से जा रही रोडवेज बस ने घने कोहरे में वैन में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर से तीन बच्चे घायल हो गए और चालक गंभीर घायल हो गया। सभी को अलीगढ़ जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें