फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दो बेटियां हुईं पैदा, बेटा नहीं हुआ तो मारपीट कर किया बहू को घायल, मायके के बाहर छोड़ गए

Fri, 17 Mar 2023 06:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शादी के बाद दो बेटियां भी पेंदा हुई, लेकिन कोई बेटा नहीं हुआ। इसी बात को लेकर पति ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर चार दिन पहले मारपीट की और कानों के कुंडल व लोंग छीन ली। महिला को घायल अवस्था में मायके के बाहर छोड़ गये।
विज्ञापन
महिला से मारपीट - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी के बाद दो बेटियों का हुआ जन्म, नहीं हुआ बेटा, तो पति ने परिवार वालों के साथ पत्नी को पीटकर घायल कर दिया। महिला को मायके के बाहर छोड़कर चले गए। महिला ने पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन

 
अलीगढ़ में थाना गंगीरी के गांव उदपुर निवासी नीलम देवी पुत्री रामपालसिंह ने बताया कि शादी जिला बुलंदशहर के थाना छतारी के गांव जलालपुर निवासी राहुल के साथ हुई थी। शादी के बाद दो बेटियां भी पेंदा हुई, लेकिन कोई बेटा नहीं हुआ। इसी बात को लेकर पति ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर चार दिन पहले मारपीट की और कानों के कुंडल व लोंग छीन ली। 

महिला को घायल अवस्था में मायके के बाहर छोड़ गये। घायल अवस्था में महिला अपने पिता के घर पहुंची, तो पिता ने अस्पताल में भर्ती करा कर इलाज कराया। ठीक होने पर शुक्रवार को नीलम देवी ने थाना गंगीरी में अपने पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें